फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रूटों पर थमे पहिये, दर्जनभर गांवों में पसरा रहा अंधेरा

विज्ञापन
टेपा पंचायत की पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद का मनमोहक नजारा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में बर्फबारी और बारिश ने ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पांगी में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। इसके साथ ही भरमौर और चुराह क्षेत्र में भी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घरोट गांव में रविवार को मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने से एक मकान की वायरिंग जल गई। जबकि, मकान को भी क्षति पहुंची है। चुराह क्षेत्र की टेपा और देवीकोठी पंचायत में 24 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न होने से रविवार की रात ग्रामीणों ने ठिठुरते हुए गुजारी। बर्फबारी और बारिश से चार रूटों पर बसों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के बाद बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से टेपा पंचायत के चंडरू, गुवाड़ी, बाला, हेल, टेपा सहित देवीकोठी पंचायत के दर्जनों गांवों में ब्लैकआउट हो गया। सोमवार सुबह 12 बजे के बाद ही बिजली बहाल हो पाई। वहीं, दूसरी ओर पुखरी पटवार सर्कल के तहत घरोट गांव में मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से महिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद के मकान की वायरिंग जल गई और कच्चे मकान को क्षति पहुंची है। बर्फबारी और बारिश के बाद चंबा से हिमगिरी, भडेला, भाला, और जटकरी के लिए बसें नहीं चल पाईं। बसों के निर्धारित रूटों पर न चलने से लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में परेशानी हुई।
बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजीव चंद्रा ने बताया कि सेब सहित फलदार पौधों के लिए बर्फबारी और बारिश लाभदायक है। कहा कि सेब के लिए अनिवार्य चिलिंग आवर्स पूरे होने के लिए तापमान में गिरावट की अधिक आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि गेहूं की बिजाई करने से वंचित किसान अब गेहूं की बिजाई कर सकते हैं। इसके अलावा पहले गेहूं की बिजाई कर चुके किसानों के लिए भी बारिश लाभप्रद साबित होगी।
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से जिले में सोमवार को चार रूटों पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें