फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 11 सड़कों पर थमे रहे पहिये, पांगी में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मूसलाधार बारिश से भटियात विस क्षेत्र में हुई तबाही के बाद सात प्रभावित परिवारों के सदस्यों को निचला ब्यौगा गांव में रिश्तेदारों के घरों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने प्रभावितों को राशन किट, तिरपाल सहित पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बारिश के तीसरे दिन भी 30 गांवों में बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं, चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास हुए भूस्खलन से 11 सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप रही। हालांकि, इन सड़कों को
विज्ञापन

देरशाम यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था। वहीं, अब एक बार फिर मौसम के आगामी दिनों में खराब रहने की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
रिश्तेदार के घरों में शिफ्ट किए प्रभावित
बीते दिनों ग्राम पंचायत गोला के गांव ब्यौगा में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सात परिवारों के मकानों की सूचना मिलने के बाद 18 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वीरवार को मौसम के साफ रहने पर एक बार फिर से प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। जायजा लेने पर पता चला कि क्षतिग्रस्त मकानों में रहना बड़ी मुसीबत को न्योता देने से कम नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की बात कही। प्रभावितों ने प्रशासन से अपने रिश्तेदारों के घरों में रहने का हवाला दिया। खैर, दोपहर तक प्रभावित सात परिवारों को निचला ब्यौगा स्थित उनके रिश्तेदारों के घरों में शिफ्ट करवाया गया। इस दौरान प्रभावितों को राशन किट (दस किलोग्राम चावल, दस किलोग्राम आटा, आलू, प्याज सहित अन्य खाद्य सामग्री) सहित 5-5 हजार की फौरी राहत दी गई। वीरवार को भी जनजातीय क्षेत्र पांगी के तीस गांवों अंधेरा पसरा रहा। मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह लाइनें क्षतिग्रस्त और ट्रांसफार्मर जलने से समस्या हुई है।
चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास गिरा ल्हासा
वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास भारी भरकम ल्हासा गिरने से यातायात के लिए बंद पड़ गया। देखते ही देखते जोत और चंबा की ओर से छोटे-बड़ेे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बहराहल, दोपहर तक मार्ग यातायात के लिए बहाल न हो पाने की सूरत में लोगों को दूसरे रास्ते ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर और मशीनरी ने सायं साढ़े पांच बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। इसके अलावा डलहौजी में पांच, चंबा में तीन, भरमौर में तीन मार्ग बंद रहे, जिन्हें देरशाम तक यातायात के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन

भटियात के तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि वीरवार को गोला पंचायत के ब्यौगा गांव निवासी सात परिवारों के 18 लोगों को लोअर ब्यौगा में शिफ्ट किया गया।
उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जिले में बरसात के आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है लिहाजा, लोग बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें। साथ ही नदी-नालों और खड्डों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें