फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना रैंप व्हीलचेयर शोपीस, पीठ पर ले जाने पर रहे मरीज

Mon, 29 Sep 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा का नागरिक अस्पताल चुवाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करे, लेकिन चुवाड़ी सिविल अस्पताल की हकीकत कुछ और ही है। तीन मंजिला अस्पताल में रैंप नहीं है, जबकि मरीजों को दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए कंधे या पीठ का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में व्हीलचेयर मौजूद होने के बावजूद वे महज शोपीस बनकर रह गईं हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, जिससे मरीजों को नूरपुर और जसूर तक दौड़ लगानी पड़ती है। हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भी लंबे समय से खाली है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट और जेनरेटर रैंप निर्माण में बाधक हैं, लेकिन निर्माण के प्रयास जारी हैं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है और जल्द ही सुविधाएं शुरू करने की उम्मीद है।


सिविल अस्पताल चुवाड़ी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसके चलते खासकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। उन्हें अल्ट्रासाउंड के नूरपुर और जसूर का रुख करना पड़ रहा है। श्याम सिंह बलौरिया, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के पास व्हील चेयर है, लेकिन विभाग की ओर रैंप का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में मरीजों को दूसरी और तीसरी मंजिल पहुंचाने के लिए पीठ पर उठाना पड़ता है। अजय चंबियाल, स्थानीय निवासी
एक्सरे की भी सुविधा स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रही है। उन्हें एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए 30 किलोमीटर की दूरी तय कर नूरपुर जाना पड़ रहा है। संजीव शांडिल्य, स्थानीय निवासी

अस्पताल में एक्स-रे मशीन भी शोपीस बनकर रह गई है। एक साल से यह मशीन खराब पड़ी हुई है। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं करवाया गया है। मरीजों को असुविधा हो रही है। सुनील कुमार स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें