चबा। जिले के चकलू में गोलीकांड के मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जंगल में शिकार को गए पांच दोस्तों में से एक ने बंदूक में कारतूस भरने के बाद उसे नीचे कर देखना चाहा। इसी दौरान गोली चल गई और साथी की टांग में लगी। इसके बाद उसने बंदूक को झाड़ियों में छिपा दिया। जिसे पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बंदूक आरोपी के पिता के नाम रजिस्टर्ड है, जिनकी मौत हो चुकी है। इस घटना में दलीप (35) पुत्र कंश गांव व तीसा तहसील चुराह की मौत हुई है, जबकि साथ गए चार साथियों रूप सिंह, हैप्पी, सुशील कुमार और लवली निवासी तीसा पुलिस हिरासत में हैं। उधर, मामले में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे का कारण बनी बंदूक पुलिस ने झाड़ियों से बरामद कर ली है। मामले पुलिस हरेक पहलु की गहनता से छानबीन कर रही है।