फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन

Sun, 26 Apr 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। महात्मा अनिल गुप्ता ने कहा कि हर मानव के लिए परोपकार का भाव पैदा होता है।
विज्ञापन

सच्चे मन से परमात्मा को हृदय में बसाते जाएं। हमें प्रभु-परमात्मा का सहारा लेते हुए अपने भीतर मानवीय गुणों का विस्तार करना है। ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर भक्ति का आनंद लेना है। हर युग में संतों-महात्माओं ने यही शिक्षा दी है कि भौतिक उपलब्धियां तो मुबारक हैं लेकिन प्राथमिकता प्रभु की अनुभूति करने को देनी है। महात्मा ने कहा कि हर युग में संतों ने यही समझाया है कि निरंकार - परमात्मा सदा था, है और रहेगा। जिसने भी इस सच का संग कर लिया, वह जीते जी ही बंदिशों से आजाद हो जाएगा। शाखा प्रबंधक महात्मा एचएस गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें