फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट हाईवे पर दो घंटे थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट हाईवे भारी बारिश के कारण शनिवार सुबह बाधित रहा। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बौंखरी मोड़ और गोली के बीच जगह-जगह पहाड़ी से मलबा गिरा। इस कारण यातायात व्यवस्था ठप रहा। मार्ग बंद होने की वजह से रोजमर्रा की वस्तुओं की गाड़ियां देरी से जिला मुख्यालय पहुंची। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण चंबा की मशीनरी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भर जिले में मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ। वाहन चालकों रमेश कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद, राजेश कुमार का कहना है कि हाईवे पर कई स्थान ऐसे है जहां बारिश होने के बाद मलबा सड़क पर आ गिरता है और वाहनों की आवाजाही थम जाती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन स्थानों पर व्यवस्था मजबूत की जाए। ताकि पहाड़ी से गिरने वाले मलबे से किसी वाहन को नुकसान न हो।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता कनव बढ़ोत्रा ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। मार्ग को बहाल कर दिया गया। जगह-जगह मलबा गिरा था। इस कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें