फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा-तीन बांध से छोड़ा जाएगा पानी, रावी से दूर रहें लोग

Tue, 20 Jan 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की चमेरा-तीन विद्युत परियोजना में बुधवार से 5 फरवरी तक पूर्ण शटडाउन रहेगा। इस दौरान जलाशय को खाली करने की प्रक्रिया की जाएगी। इससे रावी नदी में जल प्रवाह बढ़ जाएगा। इसलिए निचले क्षेत्रों के लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत एनएचपीसी प्रबंधन ने दी है।
विज्ञापन

जलाशय को खाली करते समय चमेरा-3 बांध में खड़ामुख के गेटों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण रूप से खोला जाएगा। पानी छोड़े जाने से पूर्व हूटरों के माध्यम से चेतावनी भरे सायरन बजाए जाएंगे और बांध स्थल से धरवाला तक मोबाइल वाहन के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा भी जाएगी। परियोजना प्रबंधन ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान नदी के समीप न जाएं और जारी चेतावनियों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें