फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लुज में दूर की जाए पानी की समस्या

Sat, 24 Jun 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की लुज पंचायत में चल रही पानी की समस्या को ग्रामीणों ने आवासीय आयुक्त के समक्ष रखा और समस्या से लोगों को शीघ्र निदान दिलाने की मांग भी की। आवासीय आयुक्त ने तुरंत जल शक्ति विभाग के अधिकारी को मौके पर आदेश दिए कि पंचायत में चल रही पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। शनिवार को आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत लुज पंचायत में पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और उनके निदान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने आवासीय आयुक्त से पंचायत में बन रहे बस अड्डे का जल्द निर्माण करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन साल से यह कार्य चल रहा है लेकिन कार्य कब पूरा होगा इसका किसी को भी पता नहीं है। इसको लेकर आवासीय आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को आदेश दिए कि इस कार्य को तय समय अवधि में पूर्ण करवाएं। इसके अलावा महिला मंडल भवन के लिए पक्के रास्ते का निर्माण करने के लिए भी स्थानीय महिलाओं ने मांग रखी जिसे पूरा करने का आवासीय आयुक्त ने महिलाओं को आश्वासन दिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भाग सिंह राणा, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता जीवन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें