फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याग्रां पंचायत के तोगी और चलेड़ में दो सप्ताह से पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत आती ग्राम पंचायत न्याग्रां के दो गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ गई है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह से यहां पानी की सप्लाई बाधित है। हालांकि, इस बारे जल शक्ति विभाग को अवगत करवा दिया गया है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चलेड़ व तोगी में करीब 15 परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। इन गांवों से कुछ ग्रामीणों ने सर्दियों के चलते पलायन कर लिया है। ग्रामीणों में राज कुमार, कमलेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, रंजीत कुमार ने बताया कि चलेड़ के समीप स्थित जंगल में बने स्रोत से पेयजल आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि बार-बार पाइप टूटने से यह समस्या पेश आती है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सिंह का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। मौके पर टीम भेजी गई है। बीते दिनों बर्फबारी की वजह से यहां आपूर्ति ठप है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें