फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइप लीक होने से सड़कों पर बह रहा पानी

Thu, 03 Nov 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालू-पक्का टाला मार्ग पर सड़क के किनारे आईपीएच विभाग की पेयजल पाइप लीक हो गई है।
विज्ञापन


पाइप लीक होने के कारण सारा पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है। इस पाइप से करीब एक सप्ताह से ऐसे ही पानी बह रहा है। परंतु अभी तक इस पाइप को ठीक नहीं करवाया गया है। स्थानीय लोगों नरेश कुमार, शम्मी कुमार, अजय कुमार, ओम प्रकाश, चमन सिंह, कुलदीप सिंह, राज कुमार, संजय कुमार व बलदेव कुमार ने बताया कि बालू-पक्का टाला मार्ग पर आईपीएच की पाइप लीक होने के कारण पिछले एक सप्ताह से सड़क पर पानी व्यर्थ बह रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जगह-जगह पर लिखाया जाता है कि पानी अनमोल है इसे व्यर्थ न गवाएं। परंतु सड़कों पर बहते हुए व्यर्थ पानी को रोकने के लिए विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर बहते हुए व्यर्थ पानी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम लोगों को पेश आ रही पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ सके। उधर, अधिशाषी अभियंता पीके शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर सड़क में व्यर्थ पानी बह रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें