फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ रुपये की वेतन बढ़ोतरी से नाराज जलरक्षक

Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
बैठक करते जलरक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा चौगान में अंशकालीन जलरक्षक यूनियन की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान संजीव सिंह जसरोटिया ने की। बैठक में तीन उपमंडलों में कार्यरत अंशकालीन जलरक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान अंशकालीन जलरक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


जसरोटिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट में अंशकालीन जलरक्षकों के लिए कोई ठोस नीति का प्रावधान नहीं किया गया है। जिसको लेकर सभी जलरक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गहरा रोष प्रकट किया है। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में अंशकालीन जलरक्षकों के मात्र 150 रुपये बढ़ाकर उनके साथ एक भद्दा मजाक किया है। जबकि तमाम जलरक्षक अपनी सेवाएं ईमानदारी से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1500 रुपये के मासिक वेतन में जलरक्षकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी पेश आ रही है।

जलरक्षक नौ सालों से प्रदेश सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी सरकार उनके लिए कोई नीति नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि अंशकालीन जलरक्षक यूनियन 24 अप्रैल को इंटक के साथ बैठक करने जा रही है। जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें