फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: त्रिमथ वार्ड में निर्विरोध चुना वार्ड सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चुनाव
विज्ञापन

त्रिमथ वार्ड में निर्विरोध चुना वार्ड सदस्य
चुवाड़ी नपं के अब छह वार्डों में 16 उम्मीदवार मैदान में
तीन दावेदारों ने वापस लिए अपने नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत सात में से अब छह वार्डाें में ही चुनाव होंगे। एक वार्ड सदस्य को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसमें वार्ड नंबर तीन त्रिमथ शामिल है। यहां अन्य तीन दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए और सर्वसम्मति से कुलभूषण धीमान को वार्ड सदस्य मनोनीत किया गया है। नामांकन के दौरान चार उम्मीदवारों ने नामांकन दिया था। इससे सात वार्डों में दावेदारों की संख्या 20 थी। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। ऐसे में वार्ड नंबर तीन से सुदेश धीमान, शाम सिंह और संजीव कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब छह वार्डाें में ही चुनाव होंगे। यहां 16 उम्मीदवार आमने- सामने रहेंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक कॉलेज रोड, वार्ड दो भलाड़ा, वार्ड चार सुदली, वार्ड पांच मेडिकल कॉलोनी, वार्ड एक कस्बा चुवाड़ी-1, वार्ड सात कस्बा-द्वितीय में चुनावी प्रक्रिया से वार्ड सदस्य निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें