फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोलहड़ी से काशीयाड़ सड़क बनने का पांच साल से इंतजार

Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। कोहलड़ी से लेकर काशीयाड़ तक सड़क बनने का काम पांच साल से शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सड़क बनने की आस लगाए बैठे लोगों की अब उम्मीद टूट रही है। ग्रामीणों को दो किलोमीटर तक पैदल सफर को मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने दो किलोमीटर कोहलड़ी से काशीयाड़ तक सड़क बनने के लिए डीपीआर तैयार की है। जिसमें फॉरेस्ट केस के बीच यह कार्य अटक गया है। विभाग का तर्क है कि इस जमीन के बीच काफी पेड़ हैं। इस सड़क के बनने से लगभग 500 आबादी को लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदीश चंद, मदन लाल, चैन लाल, पृथी पाल, कृष शर्मा, राज कुमार और साधु राम का कहना है कि गांव में किसी के बीमार और गर्भवती महिलाओं के एकमात्र पालकी ही सहारा है। इसके माध्यम से सड़क तक पहुंचते हैं। लेकिन, पांच साल से इस सड़क को बनाने का विभाग दावा कर रहा है। लेकिन, सड़क बनना तो दूर अभी तक काम तक शुरू नहीं हो पाया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा का कहना है कि कोहलड़ी से लेकर काशीयाड़ तक सड़क बनाने की योजना है। लेकिन, फोरेस्ट केस के बीच यह कार्य अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें