फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले की 118 पंचायतों में कल डाले जाएंगे वोट

Sun, 24 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में पंचायती चुनाव को लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टी।संवाद
विज्ञापन
पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

प्रशासन की अपील, निष्पक्ष और निर्भीक होकर वोट डालने पहुंचें मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रथम चरण के तहत 26 मई को जिले की 118 पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए सभी विकास खंडों की पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दीबताया कि पहले चरण में जिले के छह विकास खंडों और पांगी क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। भरमौर विकास खंड की 16 पंचायतें, मैहला विकास खंड की 17 पंचायतें, चंबा विकास खंड की 16 पंचायतें, भटियात विकास खंड की 24 पंचायतें, सलूणी विकास खंड 16 पंचायतें, तीसा विकास खंड की 19 पंचायतें, पांगी विकास खंड की 10 पंचायतें शामिल हैं। 118 पंचायतों के अंतर्गत 676 वार्ड हैं। 18 जिला परिषद वार्ड और 46 पंचायत समिति वार्ड भी इसी चरण में शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण चरण में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन


इन पंचायतों में कल होगा मतदान
विकास खंड चंबा... रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चंबी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कंदला, निहुई, राजनगर।
विकास खंड भरमौर... कुगती, हड़सर, तुंदाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी, होली।
विकास खंड तीसा... सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़, भंजराड़ू।
विज्ञापन

विकास खंड मैहला... अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा, किलोड़।
विकास खंड पांगी... सुराल, करयास, किलाड़-1, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर, रेई।
विकास खंड सलूणी... खड़जोता, भडेला, लनोट, खरल, ठाकरी-मट्टी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सिमनी, भसुआ, किहार, किलोड़, हडला, नड़ल।
विकास खंड भटियात... गोला, काथला, धुलारा, हटली, खरगट, सुरपड़ा, टुंडी, जोलना, मनहुता, परसियारा, कुडनू, मलूंडा, गाहर, काहरी, बलेरा, तारागढ़, सुदली, जियुंता, चूहन, मेल, शेरपुर, रुलियाणी, औसल, पधरोटू में मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें