फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नरोली-लग्गा कूहल की मरम्मत को उठाई आवाज

Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बनेट, कुडणू, चुवाड़ी के सैकड़ों ग्रामीणों ने तीन साल पुरानी मांग नरोली- लग्गा कूहल के क्षतिग्रस्त होने और इसे जल्द बनाने की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि तीन साल पहले बरसात के दौरान कूहल क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिसके बाद किसानों ने खेती नहीं की है। इससे उनके खेत बंजर बन चुके हैं। ग्रामीणों ने प्राथमिकता के आधार पर कूहल निर्माण करवाने को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य समस्याएं और मांगे भी रखी। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने जल शक्ति विभाग को नरोली-लग्गा कूहल का जल्द से जल्द दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश किए। साेमवार को लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी के विश्राम गृह में प्रशासन गांव के द्वार के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने जल शक्ति विभाग को नरोली- लग्गा कूहल का जल्द से जल्द दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें