फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गरोला के विशाल ने जीता हड़सर का का दंगल

Thu, 02 Apr 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के हड़सर में कुश्ती दंगल के दौरान पहलवान को आ​शीर्वाद देते मुख्यति​थि। संवाद
विज्ञापन
13 हजार रुपये जीता इनाम, रमेश के नाम रही दूसरी माली
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की उठाई मांग
हड़सर में दंगल के शुभारंभ पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे मुख्यातिथि
विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। हड़सर में वीरवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के पहलवानों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी इसमें बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
उन्होंने दंगल का शुभारंभ करते हुए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल में विशाल कुमार गरोला ने पहली माली जीतकर 13 हजार रुपये का इनाम प्राप्त किया जबकि दूसरी माली रमेश कुमार चुराह के नाम रही। उन्हें इनाम के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने मणिमहेश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर की यात्रा घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि मणिमहेश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलता है तो श्रद्धालुओं को केदारनाथ और वैष्णो देवी यात्रा जैसी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। मेले में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें