फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ग्रामीणों ने जंगल की आग से बचाए रिहायशी इलाके

Tue, 17 Dec 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। होली उपमंडल की चन्हौता पंचायत के जुआ गांव को जंगल की आग की भेंट चढ़ने से ग्रामीणों ने बचा लिया। जानकारी के अनुसार जुआ गांव से सटे जंगल में शरारती तत्वों ने सोमवार देर रात आग लगा दी। देर रात जंगल में लगी आग गांव के नजदीक पहुंच गई। ऐसे में पंचायत प्रधान चन्हौता रोहित राय और जुआ गांव के लोगों ने हाथों मेंं झाड़ियां लेकर आग को बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। मंगलवार सुबह तक कड़ी मशक्कत के बाद रिहायशी क्षेत्रों तक इस आग को पहुंचने से ग्रामीणों ने रोक दिया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान धुएं के गुबार ने मरीजाें और बच्चों की दिक्क्तें जरूर बढ़ाईं। वहीं, इस आग से लाखों की वन संपदा राख हुई तो जंगली जीव-जंतु भी इसमें जल गए। ग्रामीण राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, किरपा राम, योगराज, संदीप कुमार और प्रकाश चंद ने वन विभाग के डीएफओ से मांग उठाई है कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें