फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क के लिए जमीन देने से ग्रामीणों का इन्कार, मांगा वैकल्पिक रास्ता

Fri, 13 Nov 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को सड़क समस्या बारे ज्ञापन देने जाते गांव पखरोटू के बा​शिंदे।संवाद
विज्ञापन
बोले- खेती की जमीन गई तो परिवारों की आजीविका पर आ जाएगा संकट
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन, प्राचीन चंद्रशेखर मंदिर को भी नुकसान पहुंचने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तलेई से कुंडेल, कैथगोथ और मल्ला तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि अधिग्रहण का पखरोटू और तलेई गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर प्रस्तावित मार्ग में बदलाव करने और सड़क के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशने की मांग उठाई है।
ग्रामीण नानकू, रावण, रसीलू, तानी और ईसा ने बताया कि साहो-कुरैना सड़क निर्माण के दौरान उनकी काफी निजी भूमि पहले ही सड़क की चपेट में आ चुकी है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब प्रस्तावित नए मार्ग के लिए उनकी बची हुई जमीन भी ली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार खेतीबाड़ी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में शेष भूमि भी चली गई तो परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रस्तावित सड़क से प्राचीन चंद्रशेखर मंदिर को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि साहो-कुरैना सड़क निर्माण के दौरान मंदिर को पहले ही क्षति पहुंची थी। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक विरासत से भी जुड़ा है। इसलिए नए मार्ग की योजना बनाते समय इसकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी आजीविका और मंदिर की महत्ता को देखते हुए सड़क के लिए दूसरा रास्ता तलाशा जाए, ताकि निजी भूमि और मंदिर दोनों सुरक्षित रह सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी शेष जमीन सड़क निर्माण के लिए देने में असमर्थ हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें