फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में फ्लेवरयुक्त तंबाकू उत्पादों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध

Fri, 13 Nov 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी मुकेश रेपसवाल ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश, दो माह तक लागू रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

मेंथॉल, स्वादवर्धक तत्वों वाले धुआं रहित तंबाकू उत्पाद भी प्रतिबंध के दायरे में, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में फ्लेवरयुक्त धुआं रहित तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और दो माह तक प्रभावी रहेगा।
आदेश के दायरे में ऐसे सभी धुआं रहित तंबाकू उत्पाद शामिल हैं, जिनमें स्वाद, सुगंध या ठंडक बढ़ाने के लिए मेंथॉल, फ्लेवरिंग एजेंट अथवा अन्य तत्व मिलाए जाते हैं। इनमें कूल-लिप फिल्टर तंबाकू भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी ने आदेश में कहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव और चिकित्सकीय विश्लेषण के अनुसार, ऐसे उत्पाद स्वाद और सुगंध के कारण विशेषकर किशोरों और युवाओं को आकर्षित करते हैं। इनके सेवन से निकोटीन की लत लगने का खतरा बढ़ता है और यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक, कार्यकारी दंडाधिकारियों, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और संबंधित विभागों को आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जारी होने की तिथि से दो माह तक लागू रहेगा। सक्षम प्राधिकारी इसे संशोधित, निरस्त या विस्तारित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें