फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर नारेबाजी, मैहला पंचायत में विकास कार्यों में धांधली के लगाए हैं आरोप
विज्ञापन

बोले- जब तक डीसी जांच का आश्वासन नहीं देते जारी रखा जाएगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत मैहला में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाने वाले पूर्व सैनिक रमेश कुमार सोमवार को चौथे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। उनके समर्थन में रिश्तेदार और ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के बाहर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक रमेश कुमार ने बताया कि प्रशासन का कोई अधिकारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि मैहला पंचायत में 61 लाख का भ्रष्टाचार हुआ है। कागजों में कार्य हो चुके हैं जबकि धरातल पर उनका कोई वजूद नहीं है। मामले में पंचायत प्रधान सस्पेंड हो चुकी हैं। अब वह दोबारा पंचायत प्रधान हैं। जिस भ्रष्टाचार के उन पर आरोप हैं, उस पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब तब उपायुक्त उन्हें कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक अपना आमरण अनशन खत्म नहीं करेंगे। पंचायत प्रधान राधा देवी ने बताया कि पूर्व सैनिक जिस कार्य को कागजों में होने की बात कर रहे हैं, उसे उन्होंने स्वयं बंद करवाया था। यदि कार्य से संबंधित फाइनल एमबी और असेसमेंट की प्रति वह पेश करते हैं तो वह स्वयं त्यागपत्र दे देंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें