फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल के मंच से जिला परिषद सदस्य के पति ने कर दीं घोषणाएं

Mon, 17 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो, लोग उठा रहे कई तरह के सवाल
विज्ञापन

चुराह विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर चल रहा था कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला परिषद सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थीं। उनके पति भी मौजूद थे। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में चल रहा था। इसी दौरान उनके पति ने मंच से विकास कार्यों को लेकर सरकारी घोषणाएं कर दीं। उनके इस कदम से वहां मौजूद लोग और स्कूल स्टाफ हैरान रह गया।
विज्ञापन

पंचायतीराज नियमों के अनुसार सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की घोषणा करने का अधिकार केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि का होता है। इस मामले में जिला परिषद सदस्य मुख्य अतिथि थीं लेकिन मंच से घोषणाएं उनके पति ने कीं। इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि घोषणाएं जिला परिषद सदस्य को करनी चाहिए थीं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि के पति को इस तरह की घोषणाएं करने का कोई अधिकार नहीं है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उधर, उपायुक्त ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं हैं। यदि कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें