फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रजिंडू के पांच गांवों में भालुओं की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 11 Nov 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घास काटने जा रहीं महिलाओं और स्कूल जाते बच्चों ने देखे भालू
विज्ञापन

अकेले घरों से निकलने में कतरा रहे लोग, वन विभाग जल्द भेजेगा टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत रजिंडू के पांच गांवों के आसपास भालुओं की आवाजाही से ग्रामीण सहमे हुए हैं। मंगलवार को जंगल में घास काटने जा रहीं महिलाओं और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों ने भालुओं को देखा।
इसके बाद से लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीण अकेले घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, जबकि अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों में सुरेश कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, हरीश, सुरेंद्र और नेकराज ने बताया कि द्रोबी, गाहला, खरगा, मुकलेली और बिनू गांवों के आसपास पिछले कुछ दिनों से भालू देखे जा रहे हैं। इन गांवों के बच्चे जंगल के रास्तों से होकर स्कूल पहुंचते हैं। वहीं, महिलाओं को पशुओं के लिए चारा जुटाने और घास काटने के लिए जंगल जाना पड़ता है। ऐसे में भालुओं से सामना होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने और रिहायशी बस्तियों के आसपास उनकी आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

उधर, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही गांव में विभागीय टीम भेजी जाएगी। टीम ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव और उनके आमने-सामने आने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें