फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक खींचेंगे विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अब ग्राम पंचायतों के विकास का खाका ग्राम रोजगार सेवक और सिलाई अध्यापिकाएं तैयार करेंगी। जिला परिषद कैडर के तहत कार्यरत पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर जाने से ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज विभाग की ओर से भी इसके बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिले की विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभाएं वीरवार से शुरू होंगी और पंचायतों के हिसाब से आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगी। शेड्यूल के तहत प्रत्येक पांच से सात पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन होगा। ग्रामसभा में मनरेगा शेल्फ, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त आयोग, पेंशन संबंधित मुद्दे, बीपीएल चयन प्रक्रिया आदि मसलों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। पहले यह कार्य पंचायत सचिव की ओर से किया जाता था लेकिन कर्मचारियों के कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने से यह स्थिति बनी है। पंचायत सचिव की जगह सिलाई अध्यापिकाओं और ग्राम रोजगार सेवकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत कितनी पंचायतों में ग्रामसभाओं का सफल आयोजन होता है, यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा। गौरतलब है कि 30 जून को जिला प्रशासन की ओर से हड़ताल पर गए कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए थे। इसके लिए एक जुलाई सुबह 11 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा था लेकिन किसी भी कर्मचारी ने ज्वाइन नहीं किया है।
जिला पंचायत अधिकारी महेश ठाकुर ने बताया कि सिलाई अध्यापिकाएं और ग्राम रोजगार सेवक ग्रामसभाओं की कार्यवाही को अंजाम देंगे। इसके बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें