फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बगढार के अखाड़े में फिर जीत का डंका, कबड्डी में लगातार चौथी बार चैंपियन

Wed, 16 Sep 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल अंडर-19 प्रतियोगिता में दबदबा कायम, कुश्ती में पीयूष ने सोना और राहुल ने जीता रजत
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। जोनल स्तरीय अंडर-19 बालक खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कबड्डी में लगातार चौथी बार विजेता बनकर बगढार की टीम ने खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इसके साथ ही कुश्ती में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर विद्यालय ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेयू में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा खंड के विभिन्न विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
कबड्डी मुकाबलों में बगढार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की यह लगातार चौथी जोनल स्तरीय जीत रही। लगातार चार बार खिताब जीतने पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
कुश्ती में भी बगढार के खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। 85 किलोग्राम भार वर्ग में विद्यालय के पीयूष ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं 61 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा आनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह में एनएचपीसी के परियोजना प्रमुख एसपी राठौर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें