फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 20 अगस्त से आठ सितंबर तक होगा मतदाताओं का सत्यापन

Sat, 17 Aug 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में बूथ लेवल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) चंबा अरुण शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में चंबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को एसडीएम चंबा ने मतदाता सत्यापन प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया।
एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त से 8 सितंबर तक चंबा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके तहत छूटे मतदाताओं, योग्य व संभावित मतदाताओं की पहचान की जाएगी। इसके लिए अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2025 है। इस अभियान में बहु पंजीकृत, मृत, स्थायी स्थानांतरित मतदाताओं की भी पहचान की जाएगी तथा आवश्यक शुद्धियां व साफ फोटो सुधार के बारे में भी जानकारियां एकत्रित की जांएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें