फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरदासपुरा में जीरो प्वाइंट, जुलाहकड़ी में राधा-कृष्ण मंदिर के पास 20 मिनट तक ही खड़े हो सकेंगे वाहन

Wed, 22 May 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा और पर्यटन स्थल डलहौजी में वर्ष 2011 के प्लान के अनुसार यातायात व्यवस्था बनाने पर काम हो सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन ने लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। लोग सुझाव और आपत्तियां उपायुक्त या एडीएम के प्रशासनिक मेल आईडी dc-cha-hpnic.in या adc-cha-hpnic.in पर भेज सकते हैं।लोगों के सुझाव आने के बाद जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव के बाद यह व्यवस्था कर सकता है। इसका सबसे बड़ा लाभ वाहन चालकों, राहगीरों और बाहरी राज्यों से घूमने के लिए पर्यटन स्थल डलहौजी और जिला मुख्यालय आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। डलहौजी में भी वाहनों की लंबी कतारें लगने से भी छुटकारा मिलेगा।
इसके तहत हरदासपुरा में जीरो प्वाइंट के पास पार्किंग, जुलाहकड़ी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की विपरीत दिशा में, चौगान बाजार में येलो लाइन के भीतर मुख्य चौक से अस्पताल मार्ग तक 20 मिनट तक दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी। राजीव गांधी शॉपिंग कांप्लेक्स, टैक्सी स्टैंड में 9 टैक्सियों, न्यायालय परिसर के इर्द-गिर्द सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक सरकारी वाहनों को छोड़ कोई भी वाहन पार्क नहीं हो सकता है। सीएमओ कार्यालय परिसर के बाहर सड़क पर तीन सरकारी वाहन, तीन टैक्सियां और दो एंबुलेंस पार्क हो सकती हैं। तीमारदार जगह की उपलब्धता पर वाहन पार्क कर सकते हैं। बस स्टॉप के तहत भरमौर चौक, पुलिस लाइन की दूसरी ओर, शीतला ब्रिज, सुल्तानपुर मुख्य चौक, बालू पुल, हरदासपुरा जीरो प्वाइंट और मुगला में बसें रुकेंगी। इसके अलावा शहर में सुबह 11 से शाम 6 बजे और रात आठ से सुबह 8:00 बजे तक होटल इरावती की दूसरी ओर सर्किट हाउस की सुरक्षा दीवार के साथ, पीएनबी के समीप खादी भंडारण के दूसरे छोर पर वाहनों से केवल सामान चढ़ाया या उतारा जा सकता है। इसे सड़क पर नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


ये रहेंगे नो पार्किंग जोन
नो पार्किंग जोन के तहत पुराना बस स्टैंड से भरमौर चौक तक वाहनों को पार्क नहीं किया जा सकता है।

यहां रहेगी वन-वे व्यवस्था
वन-वे व्यवस्था के तहत सुल्तानपुर से बालू चौक वाया नए कॉलेज भवन मार्ग, सपड़ी बाजार से डोगरा बाजार वाया चौंतड़ा के लिए केवल दो पहिया और एलएमवी वाहनों के लिए, मुख्य चौक से मुख्य चौक तक वाया म्यूजियम मार्ग, सर्किट हाउस से शीतला ब्रिज तक रहेगा।

यहांटा चलेंगे सिर्फ आपातकालीन सेवाओं वाले वाहन
शहर के मोहल्ला कसाकड़ा, सुखमणि अस्प्ताल, सैनिक कल्याण बोर्ड, उच्च विद्यालय कसाकड़ा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक आवास से होकर वाहन नहीं गुजर सकेंगे। केवल आपातकालीन वाहन, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस को वाया सर्किट हाउस से शीतला ब्रिज के लिए आवाजाही की अनुमति रहेगी। इसके अलावा नगर परिषद यातायात सिग्नल बोर्ड और येलो लाइनें लगाने की व्यवस्था करवाए।
विज्ञापन


उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि वर्ष 2011 के आदेशों के तहत शहर और डलहौजी के लिए ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। जिले के लोग सात दिन में सुझाव और आपत्तियां जरूर दें। इसके बाद ही इन आदेशों में बदलाव कर लोकस चुनाव के बाद धरातल पर उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें