फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-खज्जियार, लक्कड़ मंडी मार्ग पर दौड़े वाहन

विज्ञापन
चंबा-ख​ज्जियार मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चंबा-खज्जियार सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीनरी लगाकर बर्फ को हटा दिया गया है। साथ ही मार्ग पर बर्फबारी के चलते गिरे पेड़ों को भी एक तरफ कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ लक्कड़ मंडी-खज्जियार मार्ग को भी बहाल कर दिया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटा दी है लेकिन वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने का आह्वान किया है। वहीं, दूसरी ओर चंबा-जोत मार्ग से भी बर्फ हटा दी गई है। फिसलन कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खज्जियार में करीब तीन इंच तक बर्फबारी हुई जबकि जोत मार्ग पर चार इंच तक हिमपात दर्ज किया। विभाग की ओर से मशीनरी तैनात कर दी थी जहां मशीनों ने तुरंत बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। गौरतलब है कि पिछले दो दिन से जिले में मौसम ने करवट बदली है। निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में सिलसिलेवार बर्फबारी का क्रम जारी है। बहरहाल, समूचा जिला चंबा प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। लोक निर्माण विभाग डलहौजी के सहायक अभियंता अंकुश कुमार ने बताया कि खज्जियार लक्कड़ मंडी मार्ग को खोल दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि चंबा-खज्जियार सहित जोत मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। कहा कि खज्जियार मार्ग खोल दिया गया है जबकि जोत मार्ग पर अभी फिसलन बरकरार है। लोग सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें