फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह को सीएम वीरभद्र सिंह दी ये सौगातें

Fri, 14 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)। 
विज्ञापन
veerbhadra - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भंजराड़ू जनसभा में एलान किया कि चुराह में पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खोला जाएगा। कहा कि चुराह में एक आईटीआई भी खोली जाएगी ताकि युवा रोजगार के लिए दक्ष हो सकें।
विज्ञापन


पुखरी को उपतहसील देने का वायदा किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को करोड़ों के उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद भंजराड़ू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि  मसरूंड, बैरागढ़ और देवीकोठी पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।

इससे स्थानीय जनता को काफी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने देवीकोठी, रेला, चिल्ली, आयल, कुहाल और सनवाल स्कूल को अपग्रेड करके वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली बोर्ड का सब डिवीजन नकरोड़ में खोला जाएगा। इससे चुराह की जनता को बिजली की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बिजली की समस्या के समाधान के लिए लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस मौके पर वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एसके भारद्वाज, जिप अध्यक्ष डीएस पठानिया, पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा विधायक हंस राज और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष परवेज अली बट्ट सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें