फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में थार से कीमती वस्तुएं और कुलपुर्जे चोरी, दो गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के अधीन आने वाले परिक्षेत्र में पार्क थार कार में रखीं कीमती वस्तुएं और गाड़ी के कलपुर्जे चोरी करने का मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित राणा निवासी कटवाल्ट तहसील चेनानी डाकघर सुधमा देव जिला उधमपुर राज्य जम्मू और कश्मीर ने बताया 29 मार्च 2026 को उन्होंने अपनी गाड़ी संख्या जेके 14G-0012 (थार) अपर बकरोटा डलहौजी में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह कार को जाकर देखा तो वे सन्न रह गए। जब कार के भीतर कीमती सामान और गाड़ी के कलपुर्जे न देखे तो सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने चोरी के आरोपियों की तलाश करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रितिक और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर उनसे चुराया गया सामान भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सामान समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें