फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 से अधिक आयु वालों को आज लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए वीरवार को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, चनेड़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में कोरोना वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, स्वास्थ्य केंद्र गनेड़ और उप स्वास्थ्य केंद्र गुलेई के तहत ग्राम पंचायत सीरी, टिकरीगढ़ और भराड़ा में लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड किहार में ग्राम पंचायत सूरी, डांड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूंडला, वांगल, डियूर बरंगाल, सिविल अस्पताल सलूणी और किहार में वैक्सीन लगेगी। इसी तरह स्वास्थ्य खंड भरमौर में ग्राम पंचायत ऊलांसा, बड़ग्रां और गरोनड़ा, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, ग्राम पंचायत कोलका, लोथल, बसोधन, फोरेस्ट रेस्ट हाउस लांगा, जटकरी और रजेरा स्कूल में टीकाकरण शिविर लगेंगे।
स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, सीएचसी बाथरी, ग्राम पंचायत मोतला, परछोड़, कुंडू और बेली, सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य केंद्र सुराल, लुज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरवास और शौर में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें