फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजीर के भंडार में एक सप्ताह से नहीं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। मंजीर पंचायत के भंडार गांव में लोग एक सप्ताह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों को पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत में जाना पड़ रहा है। क्योंकि, गांव के आसपास कोई भी पानी का स्रोत नहीं है। मजबूरी में ग्रामीणों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलशक्ति विभाग को सूचित करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनीष राठौर, अजय कुमार, बुद्धिया राम, संजीव और आशा देवी ने बताया कि मंजीर पंचायत के भंडार गांव में काफी दिन से पेयजल किल्लत चली हुई है। लोग पानी की आस में रोज सुबह खाली बर्तन लेकर नलकों के सामने खड़े हो जाते हैं लेकिन, नलकों में पानी की एक बूंद नहीं टपकती। गर्मियों के मौसम में बिना पानी लोगों को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में ड्यूटी पर जाने वाले लोगों सहित गृहणियों को भी बिना पानी परेशानी हो रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की है कि गांव में पेयजल किल्लत का समाधान किया जाए।
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता आसीम ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए हाल ही में दिघाई में हैंडपंप लगाया गया है। भंडार गांव में जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें