चंबा। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि शनिवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी पुखरी, राजनगर, चनेड़, सीएचसी साहू में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, स्वास्थ्य उप केंद्र थनेईकोठी, भराड़ा, पीएचसी कलहेल, जसौरगढ़, झज्जाकोठी, स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, बरंगाल, वांगल और सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला, स्वास्थ्य उप केंद्र उलांसा, दियोल, लाहल, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र मंगला, गेट, एनएचपीसी करियां, आंगनबाड़ी केंद्र कुरांह में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सीएचसी बाथरी में कोरोना वैक्सीन शिविर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाएं।