बट्टआईटीआई बोंखडी मोड़ में जागरूक कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु।
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बौंखरीमोड़ में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आईटीआई के मुख्य संचालक परवेज अली बट्ट ने विशाल वर्मा को बैच और चंबा रुमाल देकर सम्मानित किया।
बट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि नशे के कारण बच्चों का विनाश हो रहा है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को कई विषयों पर जागरूक किया।। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर युवा दोपहिया और चौपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उन्हें गाड़ी चलाते समय कभी फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वाहन दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि कभी फोन पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आने पर अपने बैंक की डिटेल उसे न दें। ऐसा करने से बैंक से पैसे की चोरी हो सकती है। अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। साइबर कैफे में फेसबुक या इंस्टाग्राम चलाते समय सचेत रहें। अपनी आईडी को बंद करने से पहले अच्छी तरह से लॉगआउट करें। युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। देश को नशा मुक्त बनाने में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है।