चंबा। नगर परिषद चंबा के चुनावों को लेकर छंटनी प्रक्रिया बचत भवन चंबा में हुई। स्क्रूटनी के दौरान वार्ड वार कई उम्मीदवार भी पहुंचे। इस दौरान नामांकन में किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं लगी। 31 दिसंबर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 11 वार्डों वाली नगर परिषद चंबा में 47 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। दस जनवरी को जहां मतदान होगा वहीं, इसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित हो जाएगा।
बहरहाल, नप चंबा के 11 वार्डों को नए पार्षद मिलेंगे। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते वार्ड बार 15-15 मिनट का समय उम्मीदवारों को दिया गया। 31 दिसंबर को अब शेष प्रक्रिया होगी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस जनवरी को मतदान होगा। इसके साथ ही शाम को चुनाव परिणाम भी घोषित होगा।