फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनावश्यक रूप से वाहनों में घूमने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू को लेकर बढ़ाई बंदिशों के चलते पुलिस ने भी अपना पहरा बढ़ा दिया। रविवार को पुलिस की टीमों ने चंबा बाजार, सुल्तानपुर, बालू, परेल व उदयपुर में अनावश्यक तौर से दोपहिया व अन्य वाहनों में घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसा। जो लोग अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते नजर आए, पुलिस ने उनके चालान काटे। साथ ही उन्हें घरों को वापस भेजा गया। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वे कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक रूप से वाहन लेकर घरों से न निकलें। सड़कों पर आवश्यक कार्य के लिए ही वाहनों की आवाजाही को अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

अनावश्यक रूप से कोई भी अपने वाहन को लेकर सड़क पर आवाजाही नहीं कर सकता। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए सरकार व प्रशासन की ओर से पहले की सभी लोगों को सचेत कर दिया गया है। पुलिस की सख्ती के बाद अब लोग बिना वजह सड़कों पर अपने वाहन नहीं दौड़ा पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से देखने को आ रहा था कि लोग सड़कों पर वाहन लेकर घूम रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके चलते रविवार को शहर के मुख्य बाजार में पुलिस कर्मचारी तैनात दिखाई दिए। जो बाजार में आवाजाही करने वाले सभी वाहन चालकों से पूछताछ करते हुए नजर आए। वहीं, फाइव डे वीक के चलते बाजार की सभी दुकानें बंद दिखी। बाजार में सब्जी व दवाई की दुकानें खुली नजर आई। जहां पर लोग सामान खरीदते हुए नजर आए। सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू को अब 26 मई तक बढ़ा दिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सड़कों पर अनावश्यक तौर से गाड़ी लेकर आवाजाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें