फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अज्ञात लोगों पर जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर लगाने का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साच पंचायत के ग्रामीणों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपकर जांच करने की उठाई मांग
विज्ञापन

आरोप- समाज में भेदभाव फैलाने की मंशा से लगाए गए हैं आपत्तिजनक पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के एक गांव में जातिवाद को बढ़ावा देने वाले पोस्टर चस्पां करने का मामला सामने आया है। साच पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में गांव में पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एडीसी अमित मेहरा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण में सन्नी, गणेश, पृथी चंद, राज कुमार, अश्वनी, राहुल, पूजा, सबु, केवल, राकेश, हैप्पी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पंचायत क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जातिवाद को बढ़ावा देने और समाज में भेदभाव फैलाने की मंशा से आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं। इससे गांव के शांतिपूर्ण वातावरण, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाए। पंचायत प्रधान दीपिका भारद्वाज, पूर्व प्रधान कुलदीप और बीडीसी सदस्य देवेंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत साच में वर्षों से सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सम्मान के साथ रहते आए हैं। पंचायत में इस प्रकार की घटना पहले कभी सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत साच अपनी सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि अज्ञात असामाजिक तत्वों की इस हरकत से पूरे गांव में चिंता और रोष का माहौल है। उधर, एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। पुलिस विभाग को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें