फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गड्ढों में खो गया दावा...साल बीता, सड़क नहीं बदली

Fri, 17 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार के गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत दयनीय होने से लोग परेशान
विज्ञापन

विधायक ने दो महीने में चकाचक करने का किया था वादा, आज भी हालत दयनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। जिस सड़क को सदर विधायक ने दो महीनों में चकाचक बनाने का दावा किया था। आज उसकी हालत और भी दयनीय हो चुकी है।
मिनी स्विट्जरलैंड से मशहूर पर्यटन स्थल खज्जियार के गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर गाड़ी चलाना खतरनाक हो गया है। पत्थरों पर गाड़ी अनियंत्रित होने का खतरा बढ़ जाता है। गड्ढों पर पानी भरा रहता है। इसके ऊपर से राहगीरों को गुजरने में परेशानी होती है। बारिश होने पर फिसलन बढ़ जाती है। न तो पंचायत सड़क की हालत को सुधार रही है और न ही लोक निर्माण विभाग इस दिशा में पुख्ता कदम उठा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि सड़क की हालत में सुधार करने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।

विधायक ने एक साल पहले खज्जियार में लोगों को आश्वासन दिया था कि सड़क की हालत शीघ्र ठीक करवाई जाएगी लेकिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला। - विशाल


मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग सड़क पर कभी कभार सड़क पर मिट्टी डाल देता है। इससे बारिश होने पर फिसलन बढ़ जाती है। - अशोक कुमार


सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी तभी खत्म होगी, जब वहां तारकोल डाली जाएगी। यह कार्य शीघ्र होना चाहिए। - विपन कुमार


पर्यटक गांव की तरफ जब जाते हैं तो सड़क की दयनीय हालत देखकर बीच रास्ते से मुड़ जाते हैं। इसलिए सड़क की दशा का सुधार होना काफी जरूरी है। - जगदीश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें