फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर टेंट के नीचे, टी-शर्ट के सहारे धूप से बचते रहे छात्र

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल चंबा में जिला स्तरिय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सामारोह के - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित समारोह में स्कूली खिलाड़ी चिलचिलाती धूप में अपनी टी शर्ट और झंडे से खुद को बचाते दिखे जबकि विधायक और विभागीय अधिकारियों समेत स्कूल स्टाफ टेंट के नीचे बैठा रहा। हद तो तब हो गई जब टेंट में बैठे लोगों के लिए पंखों की व्यवस्था भी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

बहरहाल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रचंड धूप ने बच्चों के खूब पसीने छुड़ाए। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को हुआ। इसमें सदर विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समापन समारोह में विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसमें 440 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान प्रचंड धूप में विद्यार्थियों को बैठा दिया गया। हालांकि स्कूल परिसर में एक पेड़ की छांव ने कुछ विद्यार्थियों को राहत तो दी लेकिन खुलेआम सूरज की किरणों के समक्ष बैठे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। सवाल यह है कि अधिकारियों के लिए टेंट की व्यवस्था हो सकती है तो स्कूली खिलाड़ियों के लिए ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें