फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में छह से शुरू अक्तूबर होगी छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता

Sun, 05 Oct 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा करेंगे खेल प्रतियोगिता का आगाज, जिला भर की छात्राएं लेंगी भाग
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी विजेताओं को करेंगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में छह अक्तूबर से शुरू होगी। यह जानकारी सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा योगेश चौणा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी डलहौेजी मयंक शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही मेजबान स्कूल को भी बेहतर व्यवस्था करने के लिए निर्देशित कर दिया है। प्रतियोगिता में जिला भर से वन-डे ट्रायल के जरिये चयनित छात्राएं भाग लेंगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आठ अक्तूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी और विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें