फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गलू नाला में 6.76 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर महाविद्यालय के समीप एसआईयू विंग को मिली सफलता
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर चंबा के समीप गलू नाला में पुलिस के एसआईयू विंग की टीम ने शुक्रवार रात एक कार से सुल्तानपुर निवासी व्यक्ति को 6.76 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गलू नाला नजदीक राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर चंबा के पास एसआईयू विंग की टीम ने एक आल्टो-के10 कार से एक व्यक्ति को 6.76 ग्राम चिट्टे संग पकड़ा है। चिट्टे के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सूरज कुमार 31 वर्षीय मोहल्ला सुल्तानपुर तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें