चंबा। शहर के एक मोहल्ले में शनिवार रात को चाचा और भतीजे के बीच में झड़प हो गई। इसमें चाचा ने डंडे से पीटकर भतीजे को घायल कर दिया। घायल भतीजे ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत सीटी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत दर्ज करते हुए उसके चाचा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।
इसके साथ ही पीड़ित का मेडिकल कॉलेज चंबा में मेडिकल करवाया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चाचा और भतीजे के बीच मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।