फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लावारिस कुत्तों ने 24 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में लावारिस दो कुत्तों ने सुबह ही 24 लोगों को काट लिया। ये लोग इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्सीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने सुराड़ा, सपड़ी, सुल्तानपुर, ओबड़ी, माई का बाग, बारगाह, मंगला और सांवरा में सुबह के समय सैर कर रहे लोगों पर हमला किया। अभिषेक, नागेश, पंकज, दिनेश, काजल, सनी, विश्वनाथ, हाकम चंद, रोहित, लालजीत, मुमताज, शिवदयाल, नारो, अमर सिंह, प्रकाश, बेबेे देवी, मनू, सोम, सुनीती, हंस राज, ईशांत, अमर सिंह और धनीराम को कुत्तों ने काट लिया। मोहल्लावासियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से कुत्तों के आतंक से लोगों को छुटकारा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली है। इसके तहत जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें