फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात में यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे दोपहिया वाहन चालक

Sun, 02 Apr 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। भटियात के सिहुंता समेत आस-पास के क्षेत्रों में दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों को धत्ता बता कर सरपट बाइक और स्कूटियों को दौड़ा रहे हैं। हालांकि, पुलिस हर जगह लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




शनिवार को सिहुंता बाजार में एक स्कूटी पर तीन-तीन सवार बिना हेल्मेट के आवाजाही करते हुए दिखे। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई कर वाहनों तक जब्त करने की मांग डीएसपी डलहौजी से की है। प्रबुद्धजनों में शेर सिंह जम्वाल, करनैल सिंह, बन्नू, विक्की डोगरा, ओंकार सिंह चौहान, पुरुषोत्तम चौहान, भीमसिंह, अशोक कुमार, मदन लाल, विक्रम सिंह ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही ही हादसों का कारण बनती है। बावजूद इसके लोग नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। यही लोग पुलिस के लिए भी चुनौती बने हुए हैं।







यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। सिहुंता में यातायात नियमों को दरकिनार करने संबंधी शिकायत मिली है। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए ओर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-हेमंत ठाकुर, डीएसपी, डलहौजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें