फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो हजार की आबादी सड़क सुविधा से कोसों दूर

Mon, 16 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। भजोत्रा पंचायत के आठ गांव सगोटी-1, हला पजोंगा, सगोटी-2, मोहण, नागवाड़ी, खलोह, गदका और दिभाला गांव की 2,000 की आबादी आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। आजादी के कई दशक बाद भी इन गांवों तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्तियों को आज भी पालकी के सहारे कई किलोमीटर पैदल चल कर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। वर्ष 2024 में हंसराज पुत्र किशु की तबीयत बिगड़ने पर सात किलोमीटर पैदल सड़क तक ले जाते समय मौत हो गई थी। सोमवार को भी किडनी रोग से पीड़ित पृथ्वी सिंह पुत्र चतरो को गंभीर हालत में पालकी के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया।
लोगों ने बताया कि कई बार विभाग से सड़क निर्माण को लेकर मांग उठाई गई है। बावजूद इसके अभी तक क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है।इस कारण ग्रामीणों में संबंधित विभाग और राजनेताओं के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि सड़क सुविधा न जोड़ने पर वे आगामी चुनावों का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विकेश कुमार, अविनेश कुमार, ब्रिज लाल, देश राज, संतोष कुमार और राकेश कुमार ने प्रशासन से जल्द सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से उन्हें मीलों का सफर तय कर आवाजाही करनी पड़ती है। सरकार और विभाग को समस्या समाधान करवाने के लिए जरूरी प्रयास करने चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि सगोटी सड़क की फाइल एफसीए स्वीकृति के लिए देहरादून भेजी गई थी, जिसमें कुछ त्रुटियां रह गई थीं। त्रुटियों को दुरुस्त कर फाइल वन विभाग को सौंप दी गई है।
डीएफओ चुराह सुशील गुलेरिया ने कहा कि फाइल में कमियां दूर कर जल्द ही आगे भेजा जाएगा।
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि सगोटी सड़क प्राथमिकता में है और एफसीए स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें