फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.390 किग्रा चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
Two people arrested with 2.390 kg charas
विज्ञापन
डलहौजी/चंबा। जिले में चरस तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। रविवार को चंबा पुलिस ने दो मामलों में 2 किलो 390 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों मामलों में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में पुलिस थाना सदर चंबा की टीम गुणुनाला में गश्त पर थी। इसी दौरान लालदीन गांव गुंडेल डाकघर कल्हेल तहसील चुराह वहां पहुंचा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली और उसके कब्जे से 1.142 ग्राम चरस बरामद की गई। दूसरा मामला पुलिस थाना डलहौजी में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यहां पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बौंखरी मोड़ के समीप एसआईयू टीम ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी को चालक महसूब निवासी गांव लखन तहसील चुराह चला रहा था। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 248 ग्राम चरस बरामद की गई। चालक के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में केस दर्ज किया गया।
साथ ही आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डलहौजी के डीएसपी विशाल वर्मा ने पुष्टि की है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि दो लोगों को चरस सहित दबोचा गया है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें