फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले दो चालकों के लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के पास सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम ने नाका लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा। नाके के दौरान वाहन चालकों की एल्कोहल सेंसर के जरिये जांच की गई। नाके में पुलिस ने दो बाइक चालकों को नशे की हालत में पकड़ा। दोनों चालकों ने शराब पी रखी थी। इसकी पुष्टि एल्कोहल सेंसर से जांच से हुई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों का चालान काटा। इसके साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाइक चालक तीन माह तक ड्राइविंग नहीं कर पाएंगे। बिना लाइसेंस अगर ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाका चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार की अगुवाई में लगाया गया था। नाके पर पचास से अधिक वाहनों के चालकों की जांच की गई। चंबा थाना की टीम ने भी बालू के पास नाका लगाकर एल्कोहल सेंसर से जांच की। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि जिले में हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें