उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रर्दशन करते विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। किसान आंदोलन के समर्थन में वीरवार को जनवादी संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सीटू, एसएफआई और जनवादी नौजवान समेत अन्य संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। प्रदर्शन में केंद्र सरकार के किसानों के प्रति रवैये की निंदा की गई। सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार की मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है।
पूंजीपतियों के फायदे के लिए किसान विरोधी बिल को सरकार ने संसद और राज्यसभा में पास करवाया। देश के किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं। मगर सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देश अपने घरों में कैद थे। ऐसे समय में सरकार ने किसान विरोधी बिल को पास करवाया। मगर अब किसान बिल के प्रति जागरूक हो चुके हैं। इसलिए किसान बिल को वापस करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को हल्के में न लें। सरकार ने किसानों के प्रति ऐसा ही रवैया रखा तो जनवादी संगठन देश में उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, विपिन शर्मा, शहबाज, देवी सिंह और विपिन और केहर सिंह समेत अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।