फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता पंचायत चौकीदार का ढांक में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई है। पहले मामले में पांच दिन से लापता पंचायत चौकीदार का शव ढांक में मिला। जबकि दूसरे मामले में सलूणी भुनाड़ के गउआ नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत चौकीदार की पहचान अशोक पुत्र स्वर्गीय दिलो राम निवासी गांव दल्ली डाकघर सरोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह छह अगस्त को पंचायत की डाक लेकर रवाना हुआ था। लेकिन शाम होने तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उसके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। इसकेे अलावा उसे तलाशने का भरसक प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
शनिवार को जब ग्रामीण बन्नू के पास अपने मवेशियों को चरा रहे थे, तो वहां पर ढांक से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने जब ढांक में देखा तो वहां किसी व्यक्ति का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जब शव की शिनाख्त करवाई गई तो यह शव उपरोक्त लापता पंचायत चौकीदार का निकला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पैर फिसलने से खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत
एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी(चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भुनाड़ के गउना नाला के समीप पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात पेश आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू की। मृतक की पहचान हेमराज पुत्र ग्यासो राम गांव गउआ डाकघर भूनाड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि हेमराज अपने काम के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह खाई में जा गिरा।
रात को अंधेरा होने के चलते इस बात की किसी को खबर नहीं लगी। देर रात तक हेमराज के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने हेमराज की तलाश शुरू की। रिश्तेदारों के यहां भी पूछा। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने गउआ नाला के समीप एक शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी के लिए रवाना हो गई है। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। कहा कि परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर जारी कर दिए गए है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें