फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड्ड में बैठी दो भैंसों की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
सिहुंता खड्ड में बिजली की तारों के करंट लगने से मृतक पड़ी भैंसें।
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। जिले के सिहुंता में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां हाई वोल्टेज बिजली के तार गिरने से खड्ड में बैठी दो भैंसों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भैंसें खड्ड के किनारे पानी में बैठी थीं, तभी ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिरा और भैंसें करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

भैंसों के मालिक गामा निवासी जोलना ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और बोर्ड की लापरवाही को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने उचित मुआवजे की मांग की है। एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच की जा रही है। कहा कि वेटरनरी डॉक्टर भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें