फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाड़ी में जड़ी बूटी की तस्करी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। किहार थाना पुलिस ने जड़ी बूटियों की अवैध तस्करी करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में चार बोरी वन काकडू (जड़ी बूटी) लेकर जा रहे थे। पुलिस ने जड़ी बूटी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379,34 व भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को किहार पुलिस टीम ने मुख्य बाजार की तरफ नाकाबंदी की थी। इसी दौरान तो भांदल की तरफ से आ रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। गाड़ी में दो युवक सवार थे, उन्होंने पूछने पर अपना नाम मुकेश कुमार निवासी पाल और सुभाष निवासी नवेली डाकघर, जिला कुल्लू बताया।
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो इसके अंदर चार बोरी वन काकड़ू (जड़ी बूटी) बरामद की गई। इसको ले जाने का गाड़ी सवार लोगों के पास कोई परमिट नहीं था। पुलिस ने जड़ी बूटी जब्त कर लिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नियमों के तहत जड़ी बूटियों को इकट्ठा करने के वन विभाग परमिट जारी करता है। पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि यह जड़ी बूटी कहां से लाई गई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किहार थाना की टीम ने चार बोरी जड़ी बूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। है। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें